Happy Hug Day 2021: हग करने से रिश्ते के साथ सेहत को भी होते हैं कई फायदे
AajTak
12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है. अपने पार्टनर को हग करने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत भला क्या हो सकता है. जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है, उन जज़्बात को प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं. गले लगाने से एक खूबसूरत एहसास तो होता ही है, ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
वैलेंटाइन डे से 2 दिन पहले यानी 12 फरवरी को हग डे सेलिब्रेट किया जाता है. अपने पार्टनर को हग करने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत भला क्या हो सकता है. जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है, उन जज़्बात को प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं. इस हग डे अपने पार्टनर के साथ अपने पैरेंट्स, भाई, बहन, दोस्तों को भी एक प्यार भरा हग जरूर करें, क्योंकि किसी को गले लगाने से एक खूबसूरत एहसास तो होता ही है, साथ ही सेहत को भी कई फायदे होते हैं. आइए जानते हैं कि हग करने से क्या फायदे होते हैं. 1.दिल के लिए फायदेमंद- एक स्टडी के अनुसार हग करने से शरीर में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ जाता है. इससे दिल सेहतमंद रहता है. 2.ब्लड प्रेशर कम होता है- वैज्ञानिकों के मुताबिक, हग करने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है. ऐसा शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलने की वजह से होता है. 59 लोगों पर हुई एक स्टडी में बताया गया है कि जो लोग अक्सर अपने पार्टनर को हग करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











