
Happy Gandhi Jayanti: 2 अक्टूबर को अपनों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं
AajTak
Gandhi Jayanti Wishes: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन का प्रतीक है. कुछ खास मैसेज और शुभकामनाओं के साथ बापू के जन्मदिन को खास बना सकते हैं.
देश को आजाद करने के लिए कई महान वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं. उन्हीं महान वीरों में से एक जिसने इस देश को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया और जो देश के विभाजन से कभी खुश नहीं था, जिनके लिए देश में बस एक धर्म था और वो मानवता का धर्म था. जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की. गुजरात में जन्मे गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था.
महात्मा गांधी कहते थे कि "कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता, क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है", यह बात सबको अपनी जिंदगी में एक बार आजमाकर जरूर देखनी चाहिए. लोगों को माफ करना जीवन को सरल और सुगम बनाता है. आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जी का जन्मदिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है.
कुछ खास मैसेज, विचारों और शुभकामनाओं के साथ बापू के जन्मदिन को खास बना सकते हैं....
> हमेशा सच्चाई का शस्त्र लेकर, अहिंसा का अस्त्र लेकर जिसने देश अपना बचाया, अंग्रेजों को दूर भगाया था दुश्मनों से भी किया प्यार, मानव पर किया उपकार बापू करते हैं आपको नमन, चढ़ाते हैं हम सब प्रेम-सुमनHappy Gandhi Jayanti 2024!
> जीवन में ये बात सदा याद रखना, सच और मेहनत के हमेशा साथ रहना बापू तुम्हारे साथ हैं, हर बच्चे के पास हैं, सच्चाई जहां भी है वहां उनका वास है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










