
Happy Birthday Anil Kumble: 619 विकेट, परफेक्ट 10... अनिल कुंबले के लिए खास है ये बर्थडे, अगले साल टूट सकता है महारिकॉर्ड
AajTak
Happy Birthday Anil Kumble: बर्थडे के खास मौके पर बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के नाम एक पारी में परफेक्ट 10 विकेट लेने का भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने यह उपलब्धि 1999 में राजधानी दिल्ली में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में हासिल की थी. तब कुंबले ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पारी के सभी 10 विकेट ले लिए थे.
Happy Birthday Anil Kumble: भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के लिए आज (17 अक्टूबर) का दिन बेहद खास है. कुंबले का बर्थडे है और वो 54 साल के हो गए हैं. कुंबले के लिए यह जन्मदिन बेहद खास हैं, क्योंकि अगले बर्थडे तक उनका एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट सकता है. यदि ऐसा होता है तो कुंबले को अपना अगला बर्थडे बगैर उस रिकॉर्ड के मनाना पड़ सकता है.
यह महारिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का है. दरअसल, अनिल कुंबले के नाम भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने कुल 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए थे. अपने टेस्ट करियर में कुंबले ने 35 बार एक पारी में पांच विकेट लिए थे. जबकि 271 वनडे में 337 विकेट झटके थे.
महारिकॉर्ड तोड़ने में 92 विकेट्स की जरूरत
619 टेस्ट विकेट का यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तोड़ सकते हैं. बता दें कि अश्विन अभी 38 साल के हैं. उन्होंने अब तक (16 अक्टूबर) 102 टेस्ट मैचों में 527 विकेट लिए हैं. अश्विन को कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने में 92 विकेट्स की जरूरत है.
अश्विन की विकेट्स लेने की रफ्तार काफी शानदार रही है. उन्होंने 98 टेस्ट मैचों में ही 501 विकेट ले लिए थे. इसके बाद अगले 4 टेस्ट मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं. यदि अश्विन की यही रफ्तार रही तो वो अगले साल कुंबले के 55वें बर्थडे से पहले उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
कुंबले ने खुद अश्विन को 700 विकेट के लिए कहा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










