
Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर 57 साल बाद बनेगा ये दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
AajTak
Hanuman Jayanti 2025: इस वर्ष 12 अप्रैल यानी कल शनिवार के दिन पड़ रही है जो कि बजरंगबली का प्रिय दिन है. कहते हैं कि इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. हनुमान की उपासना के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम माना गया है.
Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हुआ था. हनुमान जयंती का पर्व इस साल बड़े ही दुर्लभ संयोग के साथ आया है. ज्योतिषियों का कहना है कि हनुमान जयंती इस वर्ष 12 अप्रैल यानी कल शनिवार के दिन पड़ रही है जो कि बजरंगबली का प्रिय दिन है. कहते हैं कि इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. हनुमान की उपासना के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम माना गया है.
हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2025 shubh muhurat)
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि शनिवार, 12 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर रविवार, 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी.
हनुमान जयंती पर पूजा का पहला शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है. इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8. 8 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं.
हनुमान जयंती पर 57 साल बनेगा ये दुर्लभ संयोग
इस बार की हनुमान जयंती बहुत ही अद्भुत रहने वाली है क्योंकि इस दिन शनि 57 साल बाद पंचग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. इस दिन हस्त नक्षत्र में मीन राशि में पंचग्रही योग बनेगा. सूर्य, शनि, राहु की त्रियुति होगी और साथ ही, शुक्र-बुध के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










