
Hanuman Jayanti: 11 करोड़ का खर्चा, 54 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा, 7 किमी दूर से हो सकेंगे दर्शन
AajTak
गुजरात के सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में चला रहा 'किंग ऑफ सारंगपुर' प्रोजेक्ट पूरा हो गया है. हनुमान जयंती के मौके पर 54 फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा. देश के गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे. मूर्ति को तैयार करने में एक साल का वक्त लगा है और 11 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है.
गुजरात के सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में हनुमान जंयती के मौके पर हनुमान जी की 54 फीट ऊंची मूर्ति का लोकार्पण होने जा रहा है. देश के गृहमंत्री अमित शाह इसका लोकार्पण करेंगे. इस प्रोजेक्ट को 'किंग ऑफ सारंगपुर' नाम दिया गया था. मूर्ति इतनी विशाल है कि सात किमी दूर से ही इसके दर्शन किए जा सकेंगे. साथ ही इसका वजन 30 हजार किलो है.
प्रोजेक्ट का नाम 'किंग ऑफ सारंगपुर' नाम
करीब तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था. इस प्रोजेक्ट को 'किंग ऑफ सारंगपुर' नाम दिया गया था. मूर्ति का निर्माण नरेश कुमावत ने कुंडलधाम के ज्ञानजीवनदास स्वामी के मार्गदर्शन में किया है. यह प्रतिमा दक्षिणभिमुखी है. प्रतिमा जिस आधार (बेस) पर बनायी गयी है. उस पर हनुमान जी के चरित्र को उजागर करने वाली भित्ति चित्र का निर्माण किया गया है. इसमें सारंगपुर धाम के इतिहास का भी जिक्र है.
देखें वीडियो...
11 हजार 900 वर्ग फीट क्षेत्र में एम्फीथिएटर
परिक्रमा और हनुमान जी की मूर्ति के माध्यम में 11 हजार 900 वर्ग फीट क्षेत्र में एम्फीथिएटर बनाया गया है. इसमें 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. प्रतिमा के सामने 62 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में विशाल गार्डन बनाया गया है, जिसमें 12 हजार लोग एक साथ बैठकर हनुमानजी के दर्शन, सभा प्रवृति, उत्सव और अन्य सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले पाएंगे. किंग ऑफ सारंगपुर प्रोजेक्ट में आर्ट एंड आर्किटेक्ट का सुंदर समन्वय, हिन्दु धर्म की कला संस्कृति और गौरव की अनुभूति कराई गई है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











