
Hanuman Chalisa Vs Azaan: लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा चलाने पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु
AajTak
वाराणसी में अजान के जवाब में हनुमान चालीसा शुरू कर दी गई है. फिलहाल किसी मंदिर से ये शुरुआत नहीं हुई है. इसे अपने घर की छत से शुरू किया है श्री काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने. मुंबई से शुरू हुई लाउडस्पीकर की लड़ाई अब जोर पकड़ रही है. वाराणसी में अजान के जवाब में हनुमान चालिसा की गूंज है. काशी में अजान के जवाब में हनुमान चालीसा शुरू करने पर मुस्लिम समुदाय का तो ये मानना है कि ये देखना बेहद जरूरी है कि किसी चीज को आस्था से शुरू किया गया है या जबरदस्ती. मुस्लिम धर्मगुरु का कहना है कि चाहे हनुमान चालिसा हो या गायत्री मंत्र, अगर बहस में शुरू किया जाएगा तो उसका कोई पुण्य नहीं होगा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










