
Hanuma Vihari Vs Prudhvi Raj: हनुमा विहारी की बगावत के बाद सामने आया ये क्रिकेटर, बोला- मैं हूं वो खिलाड़ी
AajTak
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हनुमा विहारी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा था कि एक खिलाड़ी को डांट लगाने की वजह से वो राजनीतिक का शिकार हुए हैं. हालांकि हनुमा ने किसी प्लेयर का नाम नहीं लिया था. मगर अब आंध्र की टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज ने सामने आकर जवाब दिया है.
Hanuma Vihari Vs Prudhvi Raj: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हनुमा विहारी ने हाल ही में एक पोस्ट से तहलका मचा दिया. वो इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं. हनुमा ने अपनी घरेलू टीम आंध्र प्रदेश एसोसिएशन के खिलाफ बगावत करते हुए एक बड़ा बयान दिया था.
हनुमा ने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा था कि एक खिलाड़ी को डांट लगाने की वजह से वो राजनीतिक का शिकार हुए हैं. हालांकि हनुमा ने किसी प्लेयर का नाम नहीं लिया था. मगर अब आंध्र की टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज ने सामने आकर जवाब दिया है.
'मैं वही आदमी हूं जिसे आप खोज रहे हैं'
पृध्वी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा, 'सभी को नमस्कार... मैं वही आदमी हूं जिसे आप लोग कमेंट बॉक्स में खोज रहे हैं. आप लोगों ने जो भी सुना वह बिल्कुल झूठ है. खेल से बड़ा कोई नहीं है और मेरा स्वाभिमान किसी भी चीज से कहीं ज्यादा बड़ा है.'
विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे लिखा, 'व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा किसी भी तरह से अस्वीकार्य हैं. टीम में हर कोई जानता है कि उस दिन क्या हुआ था. इस सहानुभूति के खेल को आप जैसे चाहें खेलें.' बता दें कि केएन पृध्वी के पिता फिलहाल जनसेना पार्टी से जुड़े हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











