
Hans-Malavya Rajyog 2026: साल 2026 के मध्य में बनेंगे ये बड़े राजयोग! बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत
AajTak
Hans-Malavya Rajyog 2026: 2026 के मध्य में हंस और मालव्य राजयोग के बनने से कईं जातकों के जीवन में धन, पद, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. उन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक स्तर पर पहचान बढ़ेगी.
Hans-Malavya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योगों में हंस राजयोग और मालव्य राजयोग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है. हंस राजयोग तब सक्रिय होता है जब गुरु देव अपनी सर्वोच्च राशि कर्क में गोचर करते हैं, जबकि मालव्य राजयोग का निर्माण तब होता है जब शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करते हैं.
साल के मध्य में ये दोनों राजयोग बनने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में धन, पद, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 2 जून को गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं किन राशियों पर हंस और मालव्य राजयोगों का सबसे अधिक असर पड़ेगा.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य दोनों ही राजयोग आर्थिक मजबूती लेकर आएंगे. धन संचय करने में सफलता मिलेगी और खर्चो पर नियंत्रण बना रहेगा. आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे कामकाज और रिश्तों में लाभ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. अचानक धन लाभ के संकेत भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी.
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए मार्च से जून तक का समय तरक्की और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और आय में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. करियर में मनचाहा अवसर मिलने की संभावना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान मजबूत होगी और वैवाहिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










