
Halla Bol: क्या आम आदमी पार्टी के बाकी नेता डमी नेता हैं? सवाल के जवाब में AAP प्रवक्ता ने दिया ऐसा जवाब
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अटकलें तेज हैं कि कोई और AAP नेता मुख्यमंत्री बनेगा, जबकि बीजेपी ने उन पर आरोप लगाया है कि वह मौके तलाश रहे हैं. AAP प्रवक्ता का कहना है कि AAP नेतृत्व के फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होते हैं, न कि हाई कमांड कल्चर से. उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों की बैठक में नए सीएम का चयन होगा.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद संभावना है कि आम आदमी पार्टी के कोई और नेता सीएम की कमान संभालेंगे. मसलन, बीजेपी आरोप लगा रही है कि अरविंद केजरीवाल मौका देखकर इस्तीफा दे रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के संविधान में ऐसे तो बाद में संशोधन कर दिया गया, लेकिन पार्टी के संविधान में पहले किसी नेता के तीन साल संयोजक रहने का प्रवधान था. इस पर यह सवाल लाजिमी है कि क्या आम आदमी पार्टी के बाकी नेता डमी नेता हैं?
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली की मुसीबत खत्म करके जा रहे गणपति...', सीएम केजरीवाल के इस्तीफे पर कपिल मिश्रा ने कसा तंज
अरविंद केजरीवाल ही संयोजक के तौर पर चाहिए!
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने जवाब में कहा, "आम आदमी पार्टी का हर एक प्रवक्ता अरविंद केजरीवाल को समर्पित हैं, जो वो देश के लिए करना चाहते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है, और वो ही हमें राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर चाहिए. उनके विजन बड़े हैं और देश के लिए हैं. हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा मिले. ड्राइवर का बच्चा भी आईएएस-आईआईटी पास करे ये उनके विजन हैं."
दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह मीटिंग करेंगे और फिर नया सीएम चुना जाएगा. इस पर एक सवाल यह भी उठता है कि क्या वह खुद सीएम का चयन करेंगे? और ये कि क्या फिर से हाई कमांड कल्चर शुरू हो रहा है, AAP प्रवक्ता ने बताया, "आज हमारी पीएसी की बैठक हुई है और कल विधायक दल की बैठक है. अगर हाई कमांड की बात होती तो ये चर्चा करने की जरूरत क्यों थी?"

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







