
Hair Care: बालों को हेल्दी रखने के लिए आंवला लगाएं या एलोवेरा? जानिए किससे मिलेंगे काले घने बाल
AajTak
Hair Care: एलोवेरा और आंवला दोनों ही चीज बालों के लिए फायदेमंद होती है. एलोवेरा बालों को हाइड्रेट रखता है और आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है.
लड़का हो या लड़की, दोनों को ही अपने बालों से खूब लगाव होता है. बाल ओवरऑल लुक में जान डाल देते हैं और जब बालों की बात की जाए तो नैचुरल इंग्रीडिएंट्स सबसे अच्छे होते हैं. बालों के लिए एलोवेरा और आंवला दोनों ही कमाल की चीजें हैं. इन दोनों को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया गया है. बालों की जरूरत के हिसाब से, इनमें से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इनमें से ज्यादा फायदेमंद क्या है? आइए इन दोनों के बारे में जानते हैं.
एलोवेरा के फायदे
हाईड्रेशन
एलोवेरा को नैचुरल मॉइश्चराइजर माना जाता है. एलोवेरा की पत्तियों में जैल की तरह एक चीज होती है जिसमें भर के न्यूट्रिशन और पानी होता है, जिससे स्कैल्प हाईड्रेट रहता है. इससे बाल मुलायम, रेशमी और हेल्दी बनने के साथ चमकदार भी बनते हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर
एलोवेरा में विटामिन (ए, सी, ई, बी 12), फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करते हैं. इससे आपके बाल मजबूत और हेल्दी बन जाते हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











