
Guruwar Vrat: किन्हें रखना चाहिए गुरुवार का व्रत? इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम
AajTak
गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा के साथ ही गुरुवार का व्रत भी शुभ फलदायी माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं इस दिन कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए और किन लोगों को रखना चाहिए गुरुवार का व्रत.
हिंदू धर्म में सभी दिनों का काफी खास महत्व होता है. सप्ताह में आने वाले 7 दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं. ऐसे में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. पूजा करने के साथ ही इस दिन व्रत रखना भी फलदायी होता है.
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गुरु को आध्यात्मिकता, सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है. माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. गुरुवार के दिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में -
गुरुवार के दिन ना करें ये कार्य
गुरुवार के दिन ना तो बाल काटने चाहिए और ना ही शेविंग करनी चाहिए. इस दिन नाखून भी ना काटें.
गुरुवार के दिन दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य में यात्रा नहीं करनी चाहिए. अगर आपको बहुत जरूरी काम से इन दिशाओं में जाना है तो घर से दही खाकर निकलें.
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में सरसों या तिल के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस दिन सिर्फ घी का ही दीपक जलाना चाहिए.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











