
Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा का पर्व कब है? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
ABP News
गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2021) का पर्व विशेष माना गया है.गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा (Vyasa Purnima) भी कहा जाता है.आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है.
Guru Purnima 2021 Date & Muhurat: गुरु पूर्णिमा का पर्व भारत में बड़ी ही श्रद्धा औ भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है. इस दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. शास्त्रों में गुरु की विशेष महिमा बताई गई है. गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है. ज्ञान ही हर प्रकार के अंधकार को दूर कर सकता है. आषाढ़ मास में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. आषाढ़ मास को हिंदू कैलेंडर का चौथा मास माना गया है. आषाढ़ मास का आरंभ 25 जून 2021 से होगा. 24 जुलाई 2021 को पूर्णिमा की तिथि के साथ आषाढ़ मास का समापन होगा. आषाढ़ मास का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है. पूजा पाठ की दृष्टि से ये मास विशेष माना गया है.More Related News













