
Guru Pradosh Vrat 2025: गुरु प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये 3 उपाय, जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर
AajTak
Guru Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत महादेव के सबसे मंगलकारी दिनों में से एक है. कहते हैं प्रदोष के दिन शिव उपासना से हर संकट और बाधा को दूर किया जा सकता है. प्रदोष व्रत का दिन शिव पूजन के लिए सबसे उत्तम है.
Guru Pradosh Vrat 2025: देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है. जो भी भक्त भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है. प्रदोष व्रत महादेव के सबसे मंगलकारी दिनों में से एक है. कहते हैं प्रदोष के दिन शिव उपासना से हर संकट और बाधा को दूर किया जा सकता है. प्रदोष व्रत का दिन शिव पूजन के लिए सबसे उत्तम है. आइए आज आपको प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले कुछ दिव्य उपाय बताते हैं.
गुरु प्रदोष व्रत की तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को देर रात 1 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष व्रत गुरुवार, 27 मार्च को रखा जाएगा. जब यह तिथि गुरुवार को पड़ती है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है.
महाउपाय
संतान संबंधी बाधा से मुक्ति- गुरु प्रदोष व्रत के दिन एक पीतल के लोटे में हल्दी गुड़ और चने की दाल डालें. केले के पेड़ की जड़ में यह अर्पण करें और गाय के घी का दिया जलाएंय. बृहस्पति स्तोत्र का तीन बार पाठ करें. घर वापस आते समय केले के पेड़ की जड़ से मिट्टी लें और अपने बच्चों के माथे पर तिलक करें
सौभाग्य का वरदान- अपने स्नान के जल में सात चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें. अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तन में जल भरकर रखें. समय-समय पर इसे बदलते रहें. पीले आसन पर बैठकर पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके हल्दी की माला से बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें. जरूरतमंद लोगों को पीला कपड़ा, पीली मिठाई, चने की दाल हल्दी गुड़ आदि का दान करें.
शत्रु बाधा से मुक्ति- प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करें. शिव जी को पीले फूल अर्पित करें. "ॐ नमो भगवते रुद्राय" मंत्र का 11 माला जप करें. शत्रु और विरोधियों के शांत हो जाने की प्रार्थना करें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











