
Guru Gochar 2023: सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी तकदीर
AajTak
Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल यानी आज देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर कर चुके हैं. इससे पहले बृहस्पति मीन राशि में विराजमान थे और 27 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में ही उदित होंगे. वहीं, बृहस्पति और राहु ग्रह की युति की वजह से गुरु चांडाल योग का निर्माण भी होगा. आइए जानते हैं कि बृहस्पति के इस गोचर से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.
Guru Gochar 2023: सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति का 22 अप्रैल यानी आज सुबह 03 बजकर 33 मिनट मेष राशि में प्रवेश कर चुका है. साथ ही गुरु 27 अप्रैल को मेष राशि में उदित होंगे. साथ ही आज अक्षय तृतीया भी है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल यानी आज बृहस्पति और राहु ग्रह की युति की वजह से गुरु चांडाल योग का निर्माण भी हो रहा है. आपको बता दें कि सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल को गोचर कर चुके हैं. राहु और बुध वहां पहले से ही मौजूद है. जिसके कारण मेष राशि में चतुग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए ये गोचर विशेष फलदायी रहने वाला है. आइए जानते हैं कि बृहस्पति के इस गोचर से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.
1. मेष
मेष राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का ये गोचर बहुत ही फलदायी साबित होगा. इस गोचर से मेष वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से बीमारी है तो उस व्यक्ति की बीमारी ठीक हो सकती है. जो लोग बिजनेस में हैं उनकी आय में वृद्धि हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जो मदभेद चल रहे हैं वो सभी समाप्त हो जाएंगे. करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है. जो लोग एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
2. वृष
गुरु आपके सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी. सेहत में सुधार आएगा. भाग्योदय होगा. ये गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा. आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. लव लाइफ के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.
3. मिथुन

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












