
Guru Gobind Singh Jayanti 2025: गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज, जानें सिखों के 10वें गुरु की 5 प्रमुख शिक्षाएं
AajTak
Guru Gobind Singh Jayanti 2025: गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पाटना साहिब में हुआ था. उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी. सिख समुदाय को पांच
Guru Gobind Singh Jayanti 2025: 6 जनवरी यानी आज देशभर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जा रही है. गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह को समर्पित है. यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है. आइए गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर आपको उनके जीवन परिचय और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं.
कौन थे गुरु गोबिंद सिंह? गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पाटना साहिब में हुआ था. उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी. सिख समुदाय को पांच "ककार" (केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा) अपनाने का निर्देश भी उन्होंने ही दिया था.
समर्पण और बलिदान गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने चार साहिबजादों (पुत्रों) और अपने परिवार का बलिदान दिया था. इनके नाम थे- अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह.
कैसे मनाया जाता है ये पर्व? प्रभात फेरी- सुबह के समय भक्त समूहों में 'वाहेगुरु' के जाप और शबद-कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन निकालते हैं.
अखंड पाठ: गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार पाठ किया जाता है.
लंगर: गुरुद्वारों में निःशुल्क सामूहिक भोजन का आयोजन होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











