
Gujrat: ज्वैलर्स मालिक की बेटी की हिम्मत के आगे लुटेरे पस्त, छूट गए पसीने
AajTak
गुजरात के सूरत शहर (Gujrat Surat) में ज्वैलरी शॉप में घुसे लुटेरों से दुकान मालिक की बेटी भिड़ गई. उसने साहस दिखाते हुए तुरंत सायरन बजा दिया. सायरन बजते ही लुटेरे दुकान से भाग निकले. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है, इनमें एक नाबालिग है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के सूरत शहर के डिंडोली इलाके में तीन लुटेरे दिनदहाड़े धारदार हथियार लेकर एक ज्वैलरी शॉप में लूट के इरादे से घुस गए, लेकिन दुकान के मालिक की बेटी ने सूझबूझ दिखाकर बड़ी लूट की घटना को टाल दिया. हालांकि लुटेरे 1 लाख 37 हजार का एक मंगलसूत्र लूटकर फरार जरूर हो गए. इस वारदात के मामले में सूरत शहर की डिंडोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, सूरत के डिंडोली खरवासा रोड पर स्थित रंगीला पार्क सोसाइटी के सामने स्थित कोठारी ज्वैलर्स में तीन लोग अंगूठी देखने के बहाने आए. आधे घंटे तक अंगूठी देखने के बहाने दुकान में रहे. तीनों ने दुकान में मौजूद ज्वैलर्स मालिक की बेटी ज्योति इंद्रसेन जैन से आधे घंटे तक गहने देखने का नाटक किया, उसके बाद दुकान में लूटपाट शुरू कर दी.
तीन में से दो लुटेरे दुकान में मौजूद लड़की की तरफ काउंटर से कूदकर पहुंच गए और लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी. इसी बीच लड़की बचाव करते हुए बैठ गई. उसने विरोध किया और पैर से इमरजेंसी सायरन बजा दिया. सायरन बजते ही लुटेरे भागने लगे. एक लुटेरा शोकेस में लटके एक मंगलसूत्र को लेकर भाग गया.
यह भी पढ़ेंः Ghaziabad: ज्वेलरी शॉप लूटने आए थे बदमाश, अलमारी बंदकर दुकानदार ने लूटेरों को दिए पांच हजार रुपये
इसके बाद ज्योति ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन और डिंडोली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जेएन झाला और उनकी टीम पहुंच गई. पुलिस ने घटना का जायजा लेकर सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की खोजबीन शुरू की. कुछ घंटे बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें रोहन सुरेश खटीक, जयदीप निकुंभे और एक नाबालिग है.
यह भी पढ़ेंः युवक ने दुकान से उड़ा दिया 10 करोड़ का सोना-हीरा, किसी को नहीं लगी भनक

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








