
Gujarat Riots 2002: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले और Teesta Setalvad की गिरफ्तारी का BJP को मिलेगा फायदा?
AajTak
Gujarat Riots 2002: गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई तीस्ता सीतलाड़ और आरबी श्रीकुमार की गिरफ्तारी काफी महत्व रखती है. बीजेपी इस मसले को चुनावी मुद्दा भी बना सकती है.
सुप्रीम कोर्ट 2002 के गुजरात दंगे में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर चुकी है. याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दाखिल की गई थी. कोर्ट ने SIT की जांच रिपोर्ट को सही माना है. जाकिया जाफरी पूर्व सांसद अहसान जाफरी की पत्नी हैं.
कोर्ट के फैसले के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, आर बी श्रीकुमार और संजीव भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उन्हें गिरफ्तार कर 1 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस ने इन दोनों को क्लोजर रिपोर्ट से खिलवाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनके साथ संजीव भट्ट का नाम भी शामिल है. बता दें कि जकिया जाफरी ने 2002 के गुजरात दंगे में वर्तमान पीएम और उस वक्त के गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी को क्लीनचिट दिए जाने के एसआईटी के फैसले पर सवाल उठाए थे.
गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई तीस्ता सीतलाड़ और आरबी श्रीकुमार की गिरफ्तारी काफी महत्व रखती है. बीजेपी इस मसले को चुनावी मुद्दा भी बना सकती है. दरअसल, 2002 के दंगों में गुजरात भाजपा के लिए हिन्दुत्व की प्रयोगशाला बनकर सामने आया था. इस दंगे के बाद गुजरात में बीजेपी को इतिहास की अब तक की सबसे ज्यादा 128 सीटें हासिल हुई थीं. पीएम मोदी और तब के सीएम नरेन्द्र मोदी एक बड़े हिन्दुवादी नेता के तौर पर उभर कर सामने आए थे.
SIT की क्लोजर रिपोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी (तब के सीएम) को क्लीनचीट देते हुए इसे उनकी राजनैतिक छवी को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया गया. गुजरात में भाजपा 27 साल से सत्ता में है. लंबी सरकार चलने पर बनी एंटी इनकंबेंसी के बीच भी अगर 2002 के दंगों का जिक्र आता है तो गुजरात में हिन्दुत्व का मुद्दा फिर जाग सकता हैं. इसका फायदा सीधे तौर पर भाजपा को मिल सकता है.
इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दयाल का कहना है कि इस एफआईआर में अहमदाबाद क्राइम ब्रान्च के जरिए वारदात के वक्त को 2002 से लेकर 2022 तक लिखा गया है. यह 20 साल का दायरा है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में तीस्ता सीतलवाड़ के अलावा कई एनजीओ के कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार और अधिकारीओं पर शिंकजा कसा जाए. ये एक्शन उन विरोधियों को सीधा संदेश हो सकता है, जोसरकार के सामने खुलकर विरोध कर रहे थे.
इस ममाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू दिया था. इंटरव्यू में कहा गया की पिछले 19 साल से पीएम नरेन्द्र मोदी ने इन लोगों की वजह से शिवजी की तरह जहर पीया है. दरअसल, गुजरात के ज्यादातर भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के चलते ही पार्टी का समर्थन करते हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी चुनावी मैदान में उतरने पर कहते थे कि उम्मीदवार को नहीं बल्की उन्हें जिताकर गांधीनगर भेजना है. वैसे में SIT के इस क्लोजर रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जाकिया की याचिका को खारीज केरने के मुद्दे को गुजरात में लोगों की भावना के साथ जोड़ा जा रहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







