
Gujarat Rains: 24 घंटे में 9 इंच तक बारिश... गुजरात में हाहाकार की स्थिति, ड्रोन की तस्वीरों में दिखी तबाही
AajTak
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में आज भी भारी बारिश के संकेत है. दक्षिण गुजरात में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिससे अहमदाबाद मुंबई नेशनल हाईवे पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जलभराव से यातायात में दिक्कत हो रही है.
बारिश और बाढ़ से आधा हिंदुस्तान त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन सबसे ज्यादा बुरा हाल गुजरात का है. सूबे के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश हो रही है और नदी-नाले उफान पर हैं. जूनागढ़ और जामनगर पानी-पानी हो गए हैं, इन शहरों के ज्यादातर इलाकों में पानी भरा है, सड़कें दरिया बन गई हैं, घरों में पानी घुस आया है. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की सभी नदिया उफान पर हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान नवसारी में 4 से 9 इंच बारिश हुई. गांधीधाम रेलवे स्टेशन भी पानी से लबालब है. गुजरात के सभी 33 जिलों में हल्की से लेकर जमाझम बारिश हुई है. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आपदा प्रबंधन के साथ बैठक की और NDRF की टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है.
आज भी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में आज भी भारी बारिश के संकेत है. दक्षिण गुजरात में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिससे अहमदाबाद मुंबई नेशनल हाईवे पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जलभराव से यातायात में दिक्कत हो रही है. ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या हो रही है नेशनल हाईवे से गुजरने वाले सभी गाड़ी चालकों को दिक्कत हो रही है.
जलमग्न हुआ जूनागढ़
लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश ने जूनागढ़ के ज्यादातर हिस्सों में जल भराव हो गया है. रिहाइशी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे निचले इलाकों वाले घरों में सब पानी-पानी हो गया है. ड्रोन द्वारा ली गई तस्वीरों से यहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है. मौसम विभाग ने जूनागढ़ के लिए आज भी रेड अलर्ट घोषित किया है.
कच्छ में फंसे लोग

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









