
Gujarat Panchayat Aajtak: चुनाव से पहले आज अहमदाबाद में सजेगा पंचायत आजतक का महामंच, शिरकत करेंगे ये दिग्गज
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तूफानी प्रचार का दौर जारी है. BJP, AAP, कांग्रेस सारे सियासी समीकरण तलाश रही है, ताकि जीत पक्की की जा सके. इस बीच आजतक गुजरात के लिए पंचायत आजतक का महामंच लेकर आज रहा है. इस खास आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM भूपेंद्र भाई पटेल, एआईएमआईएम सांसद ओवैसी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज शिरकत करने जा रहे हैं.
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए माहौल पूरी तरह से बन चुका है. राज्य में धुआंधार प्रचार हो रहा है. इस बीच गुजरात चुनाव के कद्दावर किरदारों को आजतक एक मंच पर लेकर आ रहा है. इसी सिलसिले में आज गुजरात पंचायत आजतक का आयोजन हो रहा है.
आजतक के इस खास आयोजन में गुजरात के विधानसभा चुनाव के समीकरणों-संभावनाओं पर चर्चा होगी. इस खास आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, एआईएमआईएम सांसद ओवैसी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण सहित कई दिग्गज शिरकत करेंगे.
'गुजरात पंचायत आज तक' का आयोजन अहमदाबाद के होटल हयात रेजेंसी में सुबह 10 बजे से होगा. यहां पर चुनाव में शिरकत कर रहीं प्रमुख हस्तियां रात रात नौ बजे तक अपने विचार रखेंगी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सुबह 10 बजे 'कमल फिर से' सत्र में अपने विचार रखेंगे. सुबह 10.30 बजे 'क्या करेगी कांग्रेस' सत्र के तहत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
सुबह 11.30 बजे 'आप का क्या काम' सत्र के तहत AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया से बातचीत होगी.
दोपहर 12 बजे गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी मंच पर होंगे. दोपहर 12.30 बजे 'किसमें कितना है दम' सत्र के तहत बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अपनी-अपनी पार्टियों के दमखम पर बात करेंगे. दोपहर एक बजे 'गुजरात का गदर' सत्र के तहत केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल मंच पर होंगे.
दोपहर दो बजे 'केम छो गुजरात' सत्र के तहत गायक कीर्ति दान गढवी और किंजल दवे बतौर वक्ता मंच पर होंगे. दोपहर 2.30 बजे गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और गुजरात बीजेपी के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला गुजरात की राजनीति पर चर्चा करेंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










