
GUJARAT: 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की, 490 फीट पर फंसी, रेस्क्यू जारी
AajTak
गुजरात के कच्छ जिले में हैरान करने वाला सामने आया है, जिसमें एक 18 साल की लड़की 540 फीट गहरे बोरवेल में फंस गई है. लड़की 490 फीट की गहराई में फंसी हुई है, जिसने निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
राजस्थान में बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली चेतना का मामला लोगों के जहन से निकला भी नहीं और अब गुजरात में एक ऐसी ही घटना सामने आ गई है. गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव में एक लड़की 540 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. बोरवेल में गिरने वाली लड़की 490 फीट की गहराई में फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि बोरवेल में गिरने वाली लड़की की उम्र 18 साल है.
बताया जा रहा है कि घटना कच्छ जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई. भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने एजेंसी को बताया कि बोरवेल में गिरने वाली लड़की राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से है. वह 540 फीट गहरे बोरवेल में 490 फीट की गहराई पर फंसी हुई है.
NDRF के साथ-साथ BSF की टीम भी तैनात
शुरुआत में अधिकारियों को बोरवेल में गिरने वाली लड़की की उम्र को लेकर संदेह था. हालांकि, कलेक्टर एबी जादव के मुताबिक सोमवार की दोपहर में कैमरे की मदद से लड़की के बोरवेल में गिरने की पुष्टि हो गई. स्थानीय बचाव दल लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचा रहा है. लड़की बेहोशी की हालत में है. रेस्क्यू कर लड़की को बाहर निकालने को कोशिश जारी है. कलेक्टर ने बताया कि बचाव कार्य में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीमों को भी बुलाया गया है.
राजस्थान: 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी चेतना
बोरवेल में बच्ची के गिरने का एक मामला हाल ही में राजस्थान में सामने आया था. कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 23 दिसंबर को 3 साल की बच्ची चेतना खेलते समय अपने पिता के खेत में बने 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. 10 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 1 जनवरी को उसे निकाला गया था. लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया था. बच्ची को जब बाहर निकाला गया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









