
Gujarat: भरूच में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की झुलसकर मौत, एक लापता
AajTak
Gujarat Bharuch Blast: धमाका भरूच के दहेज की ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में हुआ. हादसा इतना भीषण था कि कंपनी में काम कर रहे 5 कर्मचारियों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई.
Gujarat Bharuch Blast: गुजरात के भरूच की एक केमिकल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया. इसमें कंपनी के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद कंपनी का एक कर्मचारी लापता है, जिसे ढूंढने का काम जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के पीछे की वजह की जांच करनी शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक धमाका भरूच के दहेज की ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में रविवार देर रात हुआ. हादसा इतना भीषण था कि कंपनी में काम कर रहे 5 कर्मचारियों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. ब्लास्ट के बाद से एक कर्मचारी गायब बताया जा रहा है, जिसकी आसपास तलाश की जा रही है.
पहले भी होते रहे हैं हादसे
भरूच की केमिकल कंपनियों में हादसे का यह पहला केस नहीं है. इससे पहले भी यहां कंपनियों में ब्लास्ट के मामले सामने आते रहे हैं. इससे पहले 23 फरवरी 2021 को जीआईडीसी की केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई थी. आग की चपेट में आने के कारण 24 लोग घायल हो गए थे. धमाका इतना प्रचंड था कि उसकी आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी. धमाके के कारण आसपास के गांव भूकंप जैसा महसूस हुआ था. कुछ गांव में लोग घर से बाहर निकल गए थे. घायलों को भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था.
दिसंबर 2021 में भी हुआ था धमाका
इससे पहले गुजरात के पंचमहल जिले में दिसंबर 2021 को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में 5 मजदूरों की जना गई थी जबकि 22 घायल हुए थे. 10 घायल मजदूरों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ था. वहीं एक मजदूर गंभीर मजदूर को वडोदरा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था. धमाका एमपीपी प्लांट-2 के रिएक्टर में हुआ था. केमिकल फैक्ट्री में हुआ ये ब्लास्ट इतना जोरदार रहा कि 15 किलोमीटर दूर तक लोगों को आवाज सुनाई दी थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










