
Gujarat: बोर्ड पर लिखा था Pakistan Food Festival, Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं ने किया आग के हवाले, लगाए जय श्री राम के नारे
ABP News
Bajrang Dal: गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस बैनर को उतारकर आग के हवाले कर दिया, जिस पर पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल लिखा था. इस दौरान उन्होंने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए.
Gujarat News: गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सूरत में उस बैनर को उतारकर आग के हवाले कर दिया, जिस पर पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल लिखा था. इस दौरान उन्होंने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए. राइट-विंग समूह के एक नेता ने बाद में बताया कि जो रेस्तरां इस फेस्ट को प्रमोट कर रहा था, उसने अपनी गलती मान ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फूड फेस्टिवल 12-22 दिसंबर के बीच रिंग रोड एरिया में टेस्ट ऑफ इंडिया नाम के रेस्तरां ने आयोजित कराया था. लेकिन जैसे ही रेस्तरां ने बैनर लगवाया, उस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर पड़ गई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












