
Gujarat: तीसरी मंजिल से नीचे गिरी महिला की मौत, अब सामने आया दिल दहलाने वाला Video, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद महिला की मौत हुई थी. अब घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ग्राउंड फ्लोर पर गिरती दिखाई दी. थोड़ी देर में उसके शरीर में हलचल होनी बंद हो गई थी. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है.
Gujarat News: सूरत से रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. सूरत की एक सोसाइटी से सामने आए इस वीडियो में एक महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिरते हुए देखी जा सकती है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. नीचे गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई थी.
बताया गया कि महिला की मौत की घटना रविवार को हुई थी, लेकिन अब उसका वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. कहा गया था कि गैलरी की साफ-सफाई करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी थी.
वहीं, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. पता लगाया जा रहा है कि महिला का सच में संतुलन बिगड़ा था या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है. या महिला की मौत के पीछे कुछ और वजह है.
देखें वीडियो...
डिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र का है मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना सूरत के डिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी. यहां पर उमिया नगर फ्लैट है. इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर भारती बेन पटेल की मौत हो गई थी. बताया गया कि घटना के वक्त महिला तीसरी मंजिल की गैलरी में साफ-सफाई कर रही थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










