
GTU में पीएचडी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 26 अक्टूबर को होगा एंट्रेंस एग्जाम
AajTak
PhD Admission Process: जनरल केटेगरी के छात्रों को 1500 रुपये और रिजर्व केटेगरी के छात्रों को 1250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी. 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी.
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) में पीएचडी के कोर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. 15 अक्टूबर तक पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना रहेगा. 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों की एंट्रेंस टेस्ट 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. नवंबर में एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित होगा, जिसके बाद इंटरव्यू होंगे और एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. आइए जानते हैं कि पीएचडी में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार कैसे दाखिला पा सकते हैं. यहां हम आपको दाखिले की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं.
GTU द्वारा फार्मेसी, इंजीनियरिंग समेत अलग-अलग प्रोफेशनल कोर्सेज में पीएचडी की सीट पर साल 2024 - 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है. छात्रों को https://gtuadm.samarth.edu.in/2024 पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. जनरल केटेगरी के छात्रों को 1500 रुपये और रिजर्व केटेगरी के छात्रों को 1250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी. 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इनके एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम नवंबर में घोषित होगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे और इस तरह एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी द्वारा फार्मेसी, इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, ह्यूमेनिटी, साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड बायो टेक्नोलॉजी समेत 10 से ज़्यादा ब्रांच की करीब 300 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों का प्रोफेशनल कोर्सेस से 75 प्रतिशत के साथ स्नातक होना जरूरी है और 55 प्रतिशत के साथ अनुस्नातक होना जरूरी है. जिन छात्रों ने अंतिम साल की परीक्षा दी हो, ऐसे छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट सबमिट करनी होगी. इस साल यूजीसी की ओर से पीएचडी को लेकर कई तरह की घोषणाएं भी की गई हैं. नये एकेडमिक इयर में अब दस बेस्ट शोधों को यूजीसी द्वारा अवार्ड किया जाएगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










