
Groww IPO का रिटेल हिस्सा 3 घंटे में ही Full, लिस्टिंग के दिन इतनी हो सकती है कमाई
AajTak
Groww कंपनी के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 17 फीसदी है, यानी रिटेल कैटेगरी में एक लॉट पर करीब 2600 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है, हालांकि निवेशक को हमेशा कंपनी की परफोरमेंस को देखकर आईपीओ में निवेश करना चाहिए.
मंगलवार यानी 4 नवंबर को Groww का आईपीओ खुल गया है, फिलहाल इस IPO को लेकर सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है. शुरुआती तीन घंटे में रिटेल का हिस्सा 100 फीसदी यानी पूरा सब्सक्राइब हो गया है.
Groww IPO का प्राइस बैंड 95-100 रुपये प्रति शेयर है और करीब 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया गया है, निवेशकों के लिए यह आईपीओ 7 नवंबर तक खुला रहेगा, बता दें, Groww की पैरेंट कंपनी का नाम Billionbrains Garage Ventures है. इसमें फ्रेश इशू की राशि करीब 1,060 करोड़ रुपये है और OFS (Offer-for-Sale) की राशि करीब 5,572 करोड़ रुपये है.
आईपीओ डिटेल्स: लॉट साइज: 150 शेयर लिस्टिंग डेट: 12 नवंबर 2025
कंपनी के मुताबिक IPO से जुटाए पैसों का उपयोग क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, ब्रांड बिल्डिंग और सब्सिडियरी कंपनियों में पूंजी के तौर पर किया जाएगा. दरअसल, खुलने के साथ ही Groww के आईपीओ ने अच्छी गति पकड़ ली, शुरुआती तीन घंटे में ही यानी दोपहर 1 बजे तक रिटेल कैटेगरी फुल सब्सक्राइब हो गया.
दोपहर 1 बजे तक कुल अनुमानित सब्सक्रिप्शन 0.31 गुना थी. रिटेल (RII) ने लगभग 1.27 गुना सब्सक्राइब किया था. क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी में एक भी पैसा नहीं लगाया गया है. NII कैटेगरी करीब 30 फीसदी भरा है.
Groww ने इस आईपीओ के माध्यम से खुद को सिर्फ एक स्टार्ट-अप नहीं, बल्कि भारत में रिटेल निवेशकों के लिए डिजिटल निवेश का ठिकाना के रूप में प्रजेंट किया है. रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट यानी 150 शेयरों के लिए करीब 15 हजार रुपये लगाने होंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










