
Ground Breaking Ceremony: आज PM मोदी करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा से लेकर विमान पार्किंग तक, लखनऊ में ऐसी है तैयारी
AajTak
Ground Breaking Ceremony: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए सुरक्षा से लेकर अतिथियों के विमानों की पार्किंग तक, प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं.
Ground Breaking Ceremony: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) के लिए सजकर तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश-विदेश के उद्योगपतियों की आगवानी को तैयार लखनऊ में विमानों की पार्किंग से लेकर सुरक्षा इंतजाम तक, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सजग है.
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने आजतक से बात करते हुए कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गई है. सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखेगी. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि हम किसी भी तरह के खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहेंगे.
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कहीं कोई बाधा न आए, इसके लिए भी योजना बनाई गई है. जहां-जहां डाइवर्जन किया गया है, उसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर की वेबसाइट पर अपलोड की गई है. दूसरी तरफ, वीवीआईपी के विमान पार्क करने को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर भी खास इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने वीवीआईपी के विमान पार्क करने के लिए विशेष व्यवस्था की है.
चार्टर्ड विमान की पार्किंग के खास इंतजाम
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई गणमान्य लोग आएंगे. तीन दिन के कार्यक्रम के लिए आ रहे कुछ अतिथि सामान्य फ्लाइट से आ रहे हैं तो वहीं कुछ चार्टर्ड विमानों से भी आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चार्टर्ड विमान पार्क करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि पार्किंग नंबर 1, 2 और 3 चार्टर्ड विमान पार्क करने के लिए आवंटित किए गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इस समय हम पार्किंग 1 और 2 का उपयोग कर रहे हैं. यहां अधिकतम 10 विमान पार्क किए जा सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो हम पार्किंग संख्या 3 का उपयोग करेंगे जिससे हमें हवाई अड्डे पर लगभग 15 विमान पार्क करने में मदद मिलेगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










