
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, टुकड़ों में मिला ड्राइवर का शव
AajTak
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार BMW स्पोर्ट्स कार यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को उसका शव कई टुकड़ों में मिला है. वहीं, एक अन्य युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है. घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनटर पर हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्ट्स कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था. BMW कार अभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी.
इस हादसे में 20 साल के भरत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. कैलाश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है.
बताया जाता है कि दुर्घटना इतना भयंकर थी कि BMW कार के परखच्चे उड़ गए. मृतक भरत का शव भी कई टुकड़ों में मिला. फिलहाल थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई है. गाड़ी में 2 लोग सवार थे जिसमें से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि, एक युवक घायल है जिसका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है. मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










