
Greater Noida: ड्यूटी से लौट रही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या, खुद को भी किया घायल
AajTak
Greater Noida के सूरजपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने की वारदात सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.
ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं, महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सूरजपुर थाना पुलिस के मुताबिक, साल 2019 में पूजा और रामगोविंद की शादी हुई थी. इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक साथ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे.
लेकिन कुछ महीने पहले पत्नी पूजा अकेले कमरा किराए पर लेकर रहने लगी और एक निजी कंपनी में काम कर रही थी. रामगोविंद को शक हुआ कि उसकी पत्नी पूजा का किसी के साथ अवैध संबंध है. इसके चलते वह उसे छोड़ कर अलग कमरे में रह रही है.
रास्ते में रोक कर चाकू से किया हमला शनिवार देर शाम कंपनी की छुट्टी होने के बाद रामगोविंद ने पूजा को रास्ते में रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया. काफी लोग उस जगह से गुजर रहे थे.
जैसे ही उन्होंने ये सब होता देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ हालत में रामगोविंद को अस्पताल पहुंचाया. जबकि, युवती की मौत हो चुकी थी.
डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है. मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









