
Gratuity Calculator: सैलरी- 50 हजार... 1 साल, 2 साल, 3 साल या 4 साल की नौकरी पर कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी?
AajTak
New Labour Codes: सरकार ने ग्रेच्युटी के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है, अब केवल 1 साल की सर्विस पर भी ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा. पहले 5 साल तक नौकरी करने बाद ग्रेच्युटी मिलती है.
प्राइवेट (Private) जॉब करने वालों के बीच ग्रेच्युटी (Gratuity) को लेकर हमेशा चर्चा होती है. इस बीच केंद्र सरकार ने ग्रेच्युटी के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है. न्यू लेबर कोड के तहत अब 1 साल की सर्विस पर भी ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा.
दरअसल, अब तक आमतौर पर किसी भी संस्थान में लगातार 5 साल की नौकरी पूरी करने के बाद इसका लाभ मिलता था. लेकिन सरकार ने अब साफ कर दिया है कि फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों (FTE) को ग्रेच्युटी के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, महज एक साल काम करने के बाद ही ग्रेच्युटी का फायदा मिल सकेगा. ग्रेच्युटी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब आपको इस खबर के माध्यम से मिल जाएंगे.
Gratuity कर्मचारियों के लिए आर्थिक तौर पर ये एक बड़ा सहारा साबित होती है, क्योंकि उन्हें कंपनी छोड़ने या फिर रिटायर होने पर ग्रेच्युटी की पूरी रकम एकमुश्त दी जाती है. बता दें कि देश में सभी फैक्ट्रियों, खदानों, ऑयल फील्ड, बंदरगाहों और रेलवे पर पेमेंट एंड ग्रेच्युटी एक्ट लागू होता है. सवाल- ग्रेच्युटी क्या है? (What is Gratuity?) जवाब- ग्रेच्युटी कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को दी जाती है. यह एक तरह से लगातार सेवा के बदले कंपनी की ओर से कर्मचारी का साभार जताया जाता है.
सवाल- क्या सभी प्राइवेट कर्मचारी ग्रेच्युटी के हकदार होते हैं? जवाब- देश में सभी फैक्ट्रियों, खदानों, ऑयल फील्ड, बंदरगाहों और रेलवे पर पेमेंट एंड ग्रेच्युटी एक्ट लागू होता है. इसके साथ ही 10 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने वाली दुकानों और कंपनियों के कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का बेनिफिट मिलता है.
सवाल- क्या ग्रेच्युटी में नोटिस पीरियड भी काउंट होता है? जवाब- बिल्कुल हां, कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ग्रेच्युटी समय कैलकुलेशन में नोटिस पीरियड को काउंट किया जाता है या नहीं? नियम साफ कहता है कि नोटिस पीरियड को 'लगातार सर्विस' में काउंट किया जाता है, इसलिए नोटिस पीरियड को ग्रेच्युटी में जोड़ा जाता है.
Gratuity का ऐसे करते हैं कैलकुलेशन ग्रेच्युटी कैलकुलेट करने का तरीका बेहद ही आसान होता है और आप एक फॉर्मूले के तहत पता कर सकते हैं कि आपकी ग्रेच्युटी कितनी बन रही है. Gratuity Fund की गणना में निकालने के लिए, (अंतिम सैलरी) x (15/26) x (कंपनी में कितने साल काम किया) वाला फॉर्मूला लागू किया जाता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












