
Government Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी! फ्री में 150 किलो चावल देगी यह राज्य सरकार
AajTak
छत्तीसगढ़ समेत देश के तमाम राज्यों ने इस साल सूखे की मार झेली. इसके चलते धान के रकबे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. अब इसी कड़ी छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की मदद करने के लिए आई है. सरकार ने किसानों को फ्री में चावल मुहैया कराने का निर्देश दिया है.
कमजोर मॉनसून के चलते इस साल खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था. परिणाम के तौर पर इस बार धान के उत्पाद में भी रिकॉर्ड कमी दर्ज की जा रही है. कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है. छत्तीसगढ़ में भी सूखे जैसे हालात रहे हैं. इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की मदद के लिए आगे आई है. भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को 150 किलो फ्री चावल देने का फैसला किया है.
राशन कार्ड धारकों को 150 किलो फ्री चावल
किसान तक वेबसाइट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों को 150 किलो फ्री चावल देने का निर्णय लिया है. भूपेश बघेल सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में राशन कार्ड लाभार्थियों को 135 से 150 किलो तक चावल मिलेगा. पहले यह महज 35 किलो फ्री चावल मिलता था. राज्य सरकार का ये फैसला केवल बीपीएल कार्ड धारकों के लिए ही है. अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं तो इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं.
धान के रकबे में आई गिरावट
कृषि मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़े के मुताबिक, इस साल 15 जुलाई तक धान के रकबे में 17.4% गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में धान के रकबे में बीते साल के मुकाबले 31% तक की कमी देखने को मिली थी.
उत्तर भारत के राज्य में इस साल भयंकर सूखा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










