
Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर करें ये खास उपाय, होगी आर्थिक रूप से हर मनोकामना पूरी
AajTak
Govardhan Puja 2023: उदयातिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. इस दिन गायों की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान कृष्ण ने की थी.
Govardhan Puja 2023: इस बार गोवर्धन का पर्व 14 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के गुस्से से बचाया था. साथ ही भगवान इंद्र को उनकी गलती का एहसास करवाया था. कहते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए.
गोवर्धन पूजा के खास उपाय
1. संतान प्राप्ति के लिए उपाय
गोवर्धन पूजा के दिन दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत तैयार करें. इसके बाद इसमें गंगाजल और तुलसी दल जरूर मिलाएं. पंचामृत तैयार होने के बाद भगवान कृष्ण को शंख में भरकर पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद "क्लीं कृष्ण क्लीं" मंत्र का 11 बार उच्चारण करें. आपकी संतान प्राप्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
2. सुख-समृद्धि के लिए उपाय
गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराकर उसका तिलक करें. उसके बाद उसे फल और चारा खिलाएं और गाय की सात बार परिक्रमा करें. ऐसा करने से आर्थिक रूप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










