
Gorakhpur Temple Attack: मुर्तजा अब्बासी की पेशी आज, यूपी ATS कर सकती है पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग
AajTak
Gorakhpur Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर के एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना है. यूपी ATS उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है.
Gorakhpur Temple Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर तैनात पुलिस पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को आज गोरखपुर की अदालत में पेश किया जाएगा. पेशी के लिए यूपी ATS मुर्तजा को लखनऊ से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर लाई है. यहां एसीजेएम फर्स्ट कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा. आज पेशी के दौरान यूपी एटीएस अदालत से मुर्तजा की पुलिस कस्टडी (रिमांड) बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है.
दरअसल, अहमद मुर्तजा अब्बासी ने 3 अप्रैल को जबरन गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश की थी. जब पीएसी के जवानों ने उसे रोकना चाहा तो उसने धारधार हथियार से उन पर हमला कर दिया था. बाद में उसे किसी तरह काबू कर पकड़ लिया गया था. इस घटना में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे.
केमिकल इंजीनियर और ऐप डेवलपर है आरोपी
मुर्तजा ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. डिग्री हासिल करने के बाद दो बड़ी कंपनियों (रिलायंस इंडस्ट्रीज, Essar पेट्रोकेमिकल्स) में उसने नौकरी की. वह ऐप डेवलपर भी था. जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने कौन-कौन से ऐप पर काम किया था. क्योंकि वह ऐप से भी लोगों से बात करता था.
मुर्तजा अब्बासी के पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों में लीगल एडवाइजर रहे हैं. चाचा गोरखपुर के बड़े डॉक्टर हैं. अब्बासी हॉस्पिटल के मालिक हैं. आरोपी की एक शादी टूट गई थी. दूसरी लड़की शादी के बाद छोड़कर चली गई. अब्बासी गोरखपुर के सिविल लाइन इलाके का रहने वाला है.
आतंकवाद से जुड़े तार! गया था नेपाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










