
Gorakhpur temple: 36 लाख का समन, जान देने की टेंडेंसी... गोरखनाथ मंदिर के हमलावर के पिता ने किए ये खुलासे
AajTak
गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के पिता मुनीर अब्बासी ने अपने बेटे को लेकर कई खुलासे किए. उनका कहना है कि दो दिन पहले दो पुलिसकर्मी घर आए थे और 36 लाख का समन दिया था, जिससे मेरा बेटा डिप्रेशन में था.
गोरखपुर की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है गोरखनाथ मंदिर. मगर इसी मंदिर परिसर में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में एक शख्स धारदार हथियार के साथ पहुंचा और उसने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया. अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम के इस हमलावर की तस्वीरें जिसने भी देखी वो सन्न रह गया.
अब इस हमले की पड़ताल शुरु हो गई और उत्तर प्रदेश पुलिस को आतंकी कनेक्शन दिखने लगा है. इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की. उधर यूपी की पुलिस कहती है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये आतंकी साजिश हो.
'2018 में बीमारी ने लिया भयानक रूप'
आतंकी कनेक्शन की बात आते ही गोरखनाथ मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के पिता मुनीर अब्बासी ने आजतक से बातचीत में अपने बेटे को मानसिक रोगी बताया. उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह बीमार था, जिसको हम नहीं समझ पाए लेकिन 2018 में आते-आते इस बीमारी ने भयानक रूप ले लिया.
जामनगर, अहमदाबाद में हुआ इलाज
मुनीर अब्बासी ने बताया, 'नौकरी के दौरान भी महीने-महीने बिना सूचना के कमरे में पड़ा रहता था. नौकरी पर नहीं जाता था. हमने इसका इलाज जामनगर, अहमदाबाद में भी करवाया. वह अकेले नहीं रह सकता है, बिल्कुल स्टेबल नहीं है. अक्टूबर 2020 में हम लौटकर गोरखपुर आए थे. हमारे साथ ही कमरे में सोता है.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










