
Gorakhpur: होटल के CCTV में कैद पुलिसवाले, जख्मी मनीष गुप्ता को ले जाते आए नजर
AajTak
27-28 सितंबर की रात गोरखपुर के होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या का आरोप जिन पुलिसवालों पर है, वो पुलिसवाले अब तक कानून के हाथ से दूर हैं. 11 दिन बाद भी जांच के लिए बनी एसआईटी को गोरखपुर के मनीष हत्याकांड के आरोपी पुलिसवालों की तलाश है. चौबीस घंटे पहले ही गोरखपुर के होटल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें पूछताछ के नाम पर पीटकर मार देने के आरोपी पुलिसवाले ही जख्मी मनीष गुप्ता को टांगकर होटल के कमरे से बाहर ले जाते दिखते हैं. लेकिन इन्हीं आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद एफआईआर तो दर्ज हुई लेकिन दो हफ्ते होने वाले हैं, हत्या के आरोपी पुलिसवाले पकड़े नहीं जा सके. देखें ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










