
Gorakhpur: मां-बाप और बहन की हत्या के बाद नाबालिग भाइयों का सहारा बने CM योगी, ₹5 लाख दिए
AajTak
Gorakhpur News: गोरखपुर में मां-बाप और बहन की हत्याकांड के बाद 2 नाबालिग भाइयों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारा बने हैं. उन्होंने दोनों भाइयों को ढाई-ढाई लाख रुपए का चेक जिला प्रशासन की ओर से भिजवाया.
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मां-बाप और बहन की हत्याकांड के बाद 2 नाबालिग भाइयों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारा बने हैं. सीएम योगी ने दोनों भाईयों की आर्थिक मदद की है. उन्होंने दोनों भाइयों को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक जिला प्रशासन की ओर से भिजवाया. विधायक विपिन सिंह ने दोनों भाइयों को चेक सौंप कर उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. गोरखपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह की उपस्थिति में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने दोनों नाबालिग भाइयों को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने ढांढस बंधाया कि वे उनकी हर संभव मदद के लिए खड़े हैं. उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत और परेशानी हो, तो वे उनके पास आएं, उनकी मदद की जाएगी. गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नाबालिग भाइयों को आर्थिक मदद दी गई है. रविवार को जिला प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह की मौजूदगी में गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने 17 वर्षीय सुग्रीव और 14 साल के अच्छे लाल को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक सौंप कर उनकी आर्थिक मदद दी है. ताकि दोनों उन रुपयों से अपना जीवन-यापन कर सकें. विधायक विपिन सिंह ने कहा कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे. उन्होंने बताया था कि ये परिवार काफी गरीब है. माता-पिता और बहन की हत्या के बाद दो नाबालिग भाई ही बचे हैं. उनकी मदद होनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद का भरोसा दिया था. दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके पास कॉल आई और बताया गया कि पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.
विधायक ने बताया कि दोनों असहाय बच्चे मामा के यहां रहते हैं. अब प्रशासन ने उनसे कहा गया है कि वे उनकी अच्छी देखभाल करें. घटना से सभी मर्माहत हैं. सिरफिरे ने घटना को अंजाम दिया था. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. गौरतलब है कि गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के रायगंज में 25 अप्रैल को हुए तिहरा हत्याकांड में गामा निषाद, उसकी पत्नी संजू और बेटी प्रीति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







