
Gopalganj News: काम में व्यस्त थी मां, 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई बेटी, दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी
ABP News
पूरा मामला गोपालगंज सिविल कोर्ट परिसर का है. आधा घंटा मशक्कत करने के बाद युवती को पेड़ से नीचे उतारा गया. इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल भेजा गया.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में एक 19 वर्षीय युवती बुधवार को 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. सिविल कोर्ट परिसर में पेड़ पर चढ़ी इस युवती को वहां मौजूद लोग नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह पेड़ से उतरने की जगह ऊपर चढ़ती जा रही थी. कोर्ट परिसर में युवती को पेड़ पर देख लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे. आधा घंटा मशक्कत करने के बाद युवती को पेड़ से नीचे उतारा गया.
बताया जाता है कि जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव के रहनेवाले सुदामा साह की पत्नी एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंक अधिकारियों के यहां खाना बनाती है. मां के साथ 19 साल की पूजा कुमारी भी बैंक परिसर में पहुंची थी. युवती की मां काम में जुटी हुई थी. इसी बीच पूजा सिविल कोर्ट परिसर के पेड़ पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












