Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च, 7 साल तक मिलेगा Android अपडेट, भारत में इतनी है कीमत
AajTak
Google Pixel 9 Pro XL Price in India: गूगल ने अपने नए स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Pixel 9 सीरीज में चार फोन्स लॉन्च किए हैं, जिसमें फोल्ड को भी शामिल किया गया है. इससे पहले कंपनी ने फोल्ड को अलग से लॉन्च किया था. आइए जानते हैं Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में क्या कुछ खास मिलता है.
Google ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने दूसरे फोल्डिंग फोन को भी लॉन्च किया है. ये सभी डिवाइसेस Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आते हैं.
यानी कंपनी ने कुल 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. हालांकि, इस आर्टिकल में हम सिर्फ तीन ही फोन्स की बात करेंगे. फोल्डिंग फोन की चर्चा हम दूसरे ऑर्टिकल में करेंगे. तीनों ही नॉन-फोल्डेबल फोन्स में IP68 रेटिंग मिलती है. इन्हें 7 साल तक Android अपडेट, सिक्योरिटी पैच और Pixel Drops मिलेंगे. Pixel 9 में 12GB RAM मिलता है, जबकि अन्य दो फोन्स में 16GB RAM मिलता है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Pixel 9 को कंपनी ने 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया है. ये सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है. कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. वहीं Pixel 9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है, जो 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
यह भी पढ़ें: Google के Live इवेंट में Gemini AI हुआ फेल, दो बार नहीं दे पाया जवाब, जानिए डिटेल्स
Google Pixel 9 Pro XL की बात करें, तो ये स्मार्टफोन 16GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 1,24,999 रुपये है. दोनों ही प्रो मॉडल्स चार कलर ऑप्शन में आते हैं. इन्हें आप Flipkart, Croma और Reliance Digital से 22 अगस्त से खरीद सकेंगे.
स्मार्टफोन में 6.3-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन Google Tensor G4 और Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










