Google Pixel 6, Pixel 6 Pro की तस्वीरें लीक, डिजाइन में दिखा बड़ा बदलाव
AajTak
Google Pixel सीरीज फोन्स भले ही सेल के मामले में टॉप ना हों. लेकिन, खबरों में जरूर बने रहते हैं. गूगल की नई Pixel 6 सीरीज की लॉन्चिंग को कुछ महीने रह गए हैं और अब इसके लीक्स सामने आने शुरू हो गए हैं.
Google Pixel सीरीज फोन्स भले ही सेल के मामले में टॉप ना हों. लेकिन, खबरों में जरूर बने रहते हैं. गूगल की नई Pixel 6 सीरीज की लॉन्चिंग को कुछ महीने रह गए हैं और अब इसके लीक्स सामने आने शुरू हो गए हैं. एक वीडियो के जरिए इस अपकमिंग सीरीज की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं. Google Pixel 6 सीरीज फोन्स की कुछ कथित तस्वीरें टिप्स्टर Jon Prosser ने एक वीडियो में दिखाई हैं. टिप्स्टर ने यूट्यूब चैनल पर एक डिटेल्स वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के मुताबिक, Pixel 6 का डिजाइन काफी बदला हुआ होगा. जारी तस्वीरों के हिसाब से बात करें तो इस सीरीज के फोन्स में रियर में बड़ा कैमरा बंप देखने को मिलेगा. आमतौर पर बाकी फोन्स में कैमरा बंप एक कोने में होता है. लेकिन, अपकमिंग पिक्सल फोन्स में पूरे बैक में कैमरे के लिए एक रेक्टेंगुलर मॉड्यूल देखने को मिलेगा. जारी वीडियो के मुताबिक, अपकमिंग पिक्सल सीरीज में Pixel 6 और Pixel 6 Pro देखने को मिलेंगे. फिलहाल ये साफ नहीं है कि नए फोन्स को कब लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी आमतौर पर सितंबर-अक्टूबर में नए फोन पेश करती है. भारत में कंपनी का आखिरी फोन Pixel 4a था.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











