
Google मैप का चोरी में इस्तेमाल, सिर्फ मंदिरों को बनाते थे निशाना, चोरों से 8 घंटे बरामद
AajTak
Gorakhpur News: चोरों के पास से 40 Kg और 7-7 किलो के आठ घंटे बरामद हुए हैं जिनकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है. ये उसी मंदिर को टारगेट करते थे, जहां पर घंटा टंगा होता था. चोरी के घंटे को आरोपी संतकबीर नगर में एक शख्स को बेचते थे.
गोरखपुर के सहजनवां में चोरी का एक अनोखा केस सामने आया है. चोर मंदिर से घंटा चुराते थे. खास बात यह है कि शातिर चोर गूगल मैप के जरिए यह भी सुनिश्चित कर लेते थे कि मंदिर गांव से बाहर हो, जिससे चोरी करने में आसानी हो. पुलिस का कहना है कि सभी शातिर चोर ज्यादा पढ़े-लिखे तो नहीं हैं, लेकिन इंटरनेट की जानकारी काफी ज्यादा रखते हैं. इन सभी का चोरी करने का तरीका भी अनोखा ही है. ये सभी केवल मंदिर को ही टारगेट में लेते थे. सहजनवां के पाली ब्लॉक स्थित माड़र गांव के पास जय मां चड़वानी मंदिर पर शनिवार देर रात कुछ चोर पहुंचे. चोरों ने मंदिर से 8 घंटे काट लिए और उन्हें मोटरसाइकिलों पर ले जाने लगे. इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने बाइक सवार चोरों को रोका तो वो भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने भी पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. पकड़े गए चोरों के पास से 8 घंटा, रिंच, लोहे का सब्बल बरामद हुआ. इनकी पहचान संतकबीरनगर जिले के रहने वाले बृजेश और धर्मबीर के रूप में हुई. जबकि इस मामले में दो नाबालिग भी शामिल हैं.
सहजनवां प्रभारी अंशुल चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पहले मंदिर की लोकेशन गूगल मैप पर खोजते थे. फिर उस मंदिर का रेकी करते थे ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांव की बसाहट से मंदिर की दूरी कितनी है. जिससे पकड़े जाने का डर न हो. फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.
पुलिस ने बताया कि चोरों के पास से 40 किलो का एक और बाकी 7-7 किलो के सात घंटे बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत एक लाख से अधिक रुपए की है. चोरी के घंटे संतकबीर नगर में एक व्यक्ति को बेचे जाते थे, अब उसको भी पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है.
(रिपोर्ट:- विनीत पांडेय)

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








