
Google को फिर मिली हार, एक सीक्रेट कोड की वजह से खुला था कंपनी का राज, क्या खत्म होगी मोनोपोली?
AajTak
Google और Epic Games के मामले में गूगल को एक बार फिर हार मिली है. कोर्ट ने गूगल को मोनोपोली का दोषी माना है और पुराने फैसले को बरकरार रखा है. दरअसल, गूगल ने साल 2020 में Epic के गेम Fortnite को रिमूव कर दिया था, जिसके बाद Epic ने गूगल पर केस किया था. इस केस में गूगल को मोनोपोली क्रिएट करने का दोषी माना गया था.
Google को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. गूगल और Epic मामले में सैन फ्रांसिस्को बेस्ड 9वीं अमेरिकी सर्किट अपील कोर्ट ने साल 2023 के फैसले को बदलने से इनकार कर दिया है. 2023 के फैसले में गूगल के ऐप स्टोर और पेमेंट सिस्टम को गैरकानूनी मोनोपोली का दोषी माना गया था.
कोर्ट के फैसले के बाद Epic के CEO टिम स्वीनी ने ट्वीट किया, 'Epic vs Google मामले में टोटल विक्ट्री!' उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद Epic Games स्टोर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. लोग इस स्टोर को Epicgames.com से एक्सेस कर सकते हैं.
गूगल और Epic के मामले में कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसका असर सिर्फ इस मामले तक सीमित नहीं रहेगा. इस फैसले के बाद गूगल को अपना ऐप स्टोर दूसरे कंपटीशन के लिए अगले तीन साल के लिए खोलना पड़ सकता है. गूगल को Play Store में थर्ड पार्टी ऐप स्टोर्स को एक्सेस देना होगा.
यह भी पढ़ें: Google भारत में करेगा 526 अरब का निवेश, बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
इससे कंपटीशन को गूगल प्ले स्टोर के फुल कैटलॉग का एक्सेस मिल जाएगा. साथ ही कई ऐसी प्रैक्टिसेस पर रोक लग जाएंगी, जो कंपटीशन को आगे बढ़ने से या फिर प्ले स्टोर के मुकाबले मजबूत होने से रोकती थी. इसमें एक बड़ा मुद्दा गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल है, जिसे नॉन-गूगल ऐप्स को इस्तेमाल करना ही पड़ता है.
कोर्ट के फैसले पर गूगल की रेगुलेटरी मामलों की प्रमुख Lee-Anne Mulholland ने लिखा, 'इस फैसले से यूजर्स की सेफ्टी को नुकसान पहुंचेगा, उनके विकल्प सीमित होंगे और इनोवेशन भी घटाएगा, जो एंड्रॉयड के इकोसिस्टम का केंद्र हुआ करता था.'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










