Google के नए Pixel 7, 7 Pro स्मार्टफोन्स भारत में होंगे लॉन्च, 4 साल से भारत नहीं आया फ्लैगशिप
AajTak
Google Pixel 7 Launch Date: गूगल जल्द ही अपनी Google Pixel 7 सीरीज लॉन्च करने वाला है. कंपनी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. दोनों ही हैंडसेट में कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इस सीरीज के साथ कंपनी Pixel Watch को भी लॉन्च कर सकती है. हाल में ही कंपनी ने Pixel 6a को भारत में लॉन्च किया है.
Google अपने नए Pixel स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है. कंपनी अगले महीने की शुरुआत में Pixel 7 और Pixel 7 Pro को लॉन्च कर रही है. दोनों ही स्मार्टफोन पिक्सल 6-सीरीज के सक्सेसर के रूप में आएंगे. लगभग चार साल तक Google ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भारतीय मार्केट से दूर रखा.
Google India ने ट्वीट करके इसे कन्फर्म कर दिया है. यानी इस बार गूगल ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में भी अपने डिवाइस इंट्रोड्यूस करेगा. कंपनी ने हाल में ही भारत में Google Pixel 6a को लॉन्च किया है, जो अब तक की सबसे कम कीमत पर Flipkart Sale में मिलेगा.
वहीं बात करें अपकमिंग पिक्सल सीरीज की तो स्मार्टफोन 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी. दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी Pixel Watch भी लॉन्च कर सकती है. गूगल का अपकमिंग इवेंट लाइव स्ट्रीम होगा और आप इसका ऑनलाइन हिस्सा बन सकते हैं.
कंपनी ने हाल में ही इन डिवाइसेस का एक YouTube वीडियो भी जारी किया है, जिसके मुताबिक कंपनी Pixel 7 Pro का प्री-ऑर्डर भी शुरू करने वाली है. गूगल ने मई में हुए Google I/O इवेंट में इस फोन की तस्वीरें शेयर की थी.
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स और कयासों की मानें तो हैंडसेट में गूगल का नया Tensor G2 प्रोसेसर देखने को मिलेगा. यह प्रोसेसर दोनों ही वेरिएंट में दिया जाएगा.
Google India ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर ट्वीट किया है, जो भारत में Pixel 7 और Pixel 7 Pro की लॉन्चिंग को कन्फर्म करता है. कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुई Pixel 6 सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं किया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










