
Google की बड़ी तैयारी, न्यूड इमेज को करेगा ब्लर और साइबर ठगों से रखेगा सेफ
AajTak
Google ने यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स का ऐलान किया है. कंपनी ने Google Messages के लिए 5 नए फीचर्स का ऐलान किया है. इसमें ये आपको ना सिर्फ साइबर हैकर्स और साइबर ठगों से बचाएगा, बल्कि इसमें न्यूड इमेज आने पर उसे ब्लर भी कर देगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Google ने एक नया रोलआउट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स को पांच नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. यह फीचर्स Google Messages को सपोर्ट करेंगे. ये फीचर आपको ना सिर्फ डिजिटल खतरे जैसे साइबर हैकर्स और साइबर ठग से भी बचाने का काम करेगा बल्कि यह न्यूड इमेज से भी दूर रखेगा.
Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि अब वह Spam Texts और खतरनाक लिंक से सावधान करेगा. साथ ही यह न्यूड इमेज को भी ब्लर करके दिखाएगा. यह AI के साथ ये काम करता है और ये पूरा प्रोसेस ऑन-डिवाइस ही होगा. इसका मतलब है कि यह आपके डिवाइस की प्राइवेसी को बनाए रखेगा.
सेंसटिव कंटेंट वॉर्निंग: Google के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद अगर कोई ऐसा मैसेज मिलता है, जिसमें न्यूड इमेज है. ऐसे में Google एक 'स्पीड बम्प' देगा जो छवि को धुंधला कर देगा. यहां यूजर्स को कंटेंट को देखने का ऑप्शन भी मिलेगा. यह एक ऑप्शनल फीचर है, जिसे आपको मैनुअली ऑन करना होगा.
Google की तरफ से साइबर अटैकर्स और साइबर ठगों से बचाने के लिए भी एक नया फीचर जारी किया है. यह फीचर आपके लिए कॉमन धोखाधड़ी मैसेज को डिटेक्ट करेगा और उनसे दूर रहने में मदद करेगा. यह सर्विस अभी बीटा वर्जन के लिए जारी की है.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख
बीते कुछ साल के अंदर दुनिया के कई देश को एक फीचर मिल रहा है, जिसमें यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाले मैसेज के खिलाफ अलर्ट देगा, जिसमें लिंक भी मौजूद होता है. अब इस फीचर का रोलआउट इस साल के आखिर तक होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










