
Gold Update Price: इन 8 वजहों से सोने में दमदार तेजी, 2700 रुपये तक हुआ महंगा, टूटेगा 2020 का रिकॉर्ड?
AajTak
Gold Price Hike: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में रोज तेजी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में करीब 2700 रुपये सोना महंगा हो चुका है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगा. इससे पहले अगस्त 2020 में सोने का भाव रिकॉर्ड 56000 तक पहुंचा था.
सोने (Gold) को मुसीबत का साथी कहा जाता है. जब-जब दुनिया किसी आर्थिक संकट में घिरती है, तो सोने की चमक तेज हो जाती है. एक बार फिर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में करीब 2700 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. भारत दुनिया में सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में दूसरे स्थान पर है. पहले पायदान पर चीन है.
दरअसल, गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को सोने को भाव (Gold Price) 53000 के करीब पहुंच गया है. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 52,890 रुपये में बिक रहा है. MCX पर भी सोना 53000 के पार निकल गया है. बता दें, सोने का ऑल टाइम हाई 56000 रुपये है, इस भाव पर सोना अगस्त 2020 में पहुंचा था. अब एक बार फिर भाव इसके बेहद करीब पहुंच गया है. इस तेजी के पीछे एक दो नहीं, पूरे 8 कारण हैं. 1. डॉलर इंडेक्स में गिरावट: पिछले करीब एक महीने में डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 6 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है. जो सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण है.
2. अमेरिका (America) में लोगों को महंगाई से राहत: अमेरिका के कंजूमर और प्रोड्यूसर महंगाई में नरमी से गोल्ड को सपोर्ट मिला है. अमेरिका में अक्टूबर के महीने महंगाई दर गिरकर 7.7 फीसदी पर आ गई. इससे पहले सितंबर महीने में ये 8.2 फीसदी रही थी. 3. फेड से नरमी की उम्मीद: महंगाई में लगातार बढ़ोतरी की वजह से यूएस फेड (US Fed) ने लगातार चौथी बार 0.75 फीसदी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. लेकिन अब जब महंगाई में गिरावट आई है, तो उम्मीद की जा रही है कि इस बार फेड का रुख थोड़ा नरम हो सकता है.
4. रूस का पड़ोसी देशों से तनाव: रूस-यूक्रेन के बीच विवाद अभी थमा भी नहीं है कि पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने से तनाव बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में लोग सोने में निवेश ज्यादा पसंद करते हैं.
5. भारतीय बाजार में मजबूत मांग: पिछले कुछ हफ्तों में यानी फेस्टिव के दौरान से सोने की डिमांड में इजाफा हुआ है. खासकर ज्वैलरी की बिक्री में तेजी देखी जा रही है.
6. शादियों में ज्वैलरी की मांग में इजाफा: देश में शादियों के सीजन का आगमन हो गया है. भारतीय परंपरा में शादियों के दौरान ज्वैलरी की जमकर खरीदारी होती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











