
Gold Rate: सावन में सोना हुआ इतना सस्ता... 10 ग्राम का अब ये भाव, खरीदारी का सुनहरा मौका!
AajTak
Gold-Silver Rate : देश का आम बजट पेश किए जाने से पहले सावन के पहले सोमवार को Gold का भाव 72,000 रुपये के पार चल रहा था, लेकिन अब सावन के दूसरे सोमवार पर ये 68,000 के आस-पास आ गया है.
आज सावन का दूसरा सोमवार है और Sawan के महीने में सोने का भाव (Gold Rate) जमकर टूटा है. बीते एक हफ्ते में ही गोल्ड की कीमत करीब 5000 रुपये से ज्यादा घट गई है. सोना ही नहीं चांदी भी लगातार कमजोर हो रही है. मोदी 3.0 का पहला बजट और इसमें सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती के फैसले के बाद से इसके दाम भरभराकर टूटे हैं. हालांकि, दाम घटने के पीछे सिर्फ ये एक वजह नहीं, बल्कि अन्य कई कारण भी हैं. ऐसे में क्या ये Gold खरीदने का सही समय है? आइए जानते हैं विस्तार से...
सावन के पहले से सोमवार से अब तक इतना सस्ता सावन के महीने में सोना सस्ता हो गया है और सावन के पहले सोमवार से अब तक Gold Price में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो ये 72000 के पार से गिरते हुए 68,000 के आस-पास कारोबार कर रहा है. वहीं बीते 12 दिनों का डेटा देखें तो 17 जुलाई को Gold Price 74,731 रुपये प्रति 10 ग्राम था और तब से अब तक ये करीब 9 फीसदी गिर गया है.
हालांकि, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इसमें थोड़ी तेजी जरूर दर्ज की गई है. लेकिन ये अभी भी 69,000 के नीचे बना हुआ है. इस एक हफ्ते की अवधि में गोल्ड रेट 5,000 रुपये के करीब घट (Gold Rate Fall) गया है. IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को गोल्ड रेट पर गौर करें तो...
24 कैरेट गोल्ड (999) 68,790 रुपये/10 ग्राम22 कैरेट गोल्ड 67,140 रुपये/10 ग्राम20 कैरेट गोल्ड 61,230 रुपये/10 ग्राम18 कैरेट गोल्ड 55,720 रुपये/10 ग्राम
चांदी के दाम हो गए इतने कम सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के सरकार के फैसले का असर Silver Rate पर भी दिखाई दिया है. 22 जुलाई को चांदी का भाव 89,203 रुपये प्रति किलो चल रहा था, जो कि अब 81,000 के आस-पास ट्रेड कर रहा है. यानी इसमें लगभग 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










