
Gold Price Update: सस्ता हुआ या बढ़ गया सोने का भाव, हफ्तेभर में इतना बदला 10 ग्राम गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate: सोने की कीमतों में बीते एक सप्ताह में तगड़ा उतार चढ़ाव आया है और न सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर इसकी कीमतें बदली हैं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी Gold Price में बड़ा चेंज दिखा है.
सोने की कीमतों (Gold Rate) में इस साल तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं या फिर सोने में निवेश (Gold Investment) की तैयारी है, तो ये खबर आपके लिए खास है. 2025 में इस कीमती धातु ने एक ओर सारे रिकॉर्ड तोड़ते 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ, तो वहीं अचानक इसकी कीमतों में हाई से तगड़ी गिरावट भी देखने को मिली. बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में बदलाव (Gold Rate Change) की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू मार्केट तक में इसकी कीमतें चढ़ी हैं. हफ्तेभर में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड (10 Gram 24 Karat Gold Price) में 800 रुपये की तेजी आई है. हालांकि, अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी सोना सस्ता मिल रहा है.
MCX पर हफ्तेभर में बदलाव सबसे पहले बात करते हैं बीते एक सप्ताह में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) में आए चेंज के बारे में, तो बीते 4 जुलाई (शुक्रवार को) 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 96,990 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 11 जुलाई (शुक्रवार) को ये 97,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इस हिसाब से देखें, तो Gold Price 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ा है.
हाई से इतना सस्ता है Gold भले ही बीते हफ्ते गोल्ड प्राइस बढ़ा है, लेकिन हालिया तेजी के बावजूद सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अभी भी काफी सस्ता मिल रहा है. गौरतलह है कि MCX Gold High लेवल 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम है और ताजा रेट से इसकी तुलना करें, तो वायदा बाजार मे अभी भी ये 3,248 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता (Gold Cheaper) मिल रहा है. घरेलू मार्केट में भी सोना कुछ दिनों में महंगा हुआ है, लेकिन यहां भी ये हाई से नीचे ही बना हुआ है
घरेलू मार्केट में रेट में क्या चेंज? अब बताते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों के बारे में तो, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स के मुताबिक, हफ्तेभर में यहां भी Gold Price में उछाल आया है. बीते 4 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 97,021 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि पिछले शुक्रवार 11 जुलाई को बढ़कर 97,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. यानी 999 शुद्धता वाले गोल्ड के दाम में 489 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.
अन्य क्वालिटी के गोल्ड के ताजा रेट अपडेट को देखें, तो 22 कैरेट गोल्ड रेट (22 Karat Gold Rate) 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 20 कैरेट सोने का भाव 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड अब 78,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, तो घरेलू मार्केट में 14 कैरेट सोना 62,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
GST और मेकिंग चार्ज से बढ़ती है कीमत यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट पर हर रोज अपडेट होने वाले गोल्ड रेट देशभर में समान रहते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो फिर इस पर लगने वाला 3 फीसदी जीएसटी (GST On Gold) के साथ ही मेकिंग चार्ज को जोड़कर इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है. अलग-अलग शहरों और राज्यों में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










