
Gold Offers: पैसा नहीं है... लेकिन धनतेरस पर खरीदना है सोना, यहां सिर्फ 1 रुपये में बिक रहा है प्योर गोल्ड
AajTak
Dhanteras Gold Offer 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. हर साल धनतेरस (Dhanteras) पर भारी मात्रा में सोने की बिक्री होती है. इस बार भी उम्मीद है कि सोने का कारोबार बेहतर रहेगा.
जेब खाली है, लेकिन दिवाली और धनतेरस (Dhanteras 2023) पर सोना खरीदने का पूरा मन है, फिर क्या करें? क्योंकि अगर ज्वेलरी शॉप पर जाएंगे, तो 10-20 हजार से कम में बात नहीं बनने वाली है. ऐसे में हम आपके लिए इस दिवाली पर सोने में निवेश के लिए बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं, आप घर बैठे केवल एक रुपया का सोना खरीद सकते हैं. हैरान मत होइए... दरअसल, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. हर साल धनतेरस (Dhanteras) पर भारी मात्रा में सोने की बिक्री होती है. इस बार भी उम्मीद है कि सोने का कारोबार बेहतर रहेगा. इस बार 10 नवंबर यानी शुक्रवार को धनतेरस है. ऐसे में आप घर बैठे केवल 1 रुपये में प्योर सोना (Pure Gold) खरीद सकते हैं.
ऑनलाइन गोल्ड खरीदना आसान भी है और जब चाहें उसे ऑनलाइन बेच भी सकते हैं. अब आइए बताते कहां-कहां बिक रहा है एक रुपये में सोना, और कैसे कर सकते हैं ऑर्डर?
Paytm से खरीदें 1 रुपया का सोना अगर आप Paytm यूज करते हैं तो आप आसानी से एक रुपये का सोना खरीद सकते हैं. पेटीएम ओपन करने के बाद Search में Gold लिखें. उसके बाद आपके सामने Paytm Gold का ऑप्शन आएगा. जिसपर क्लिक करके आप जितना मर्जी सोना खरीद सकते हैं. अगर आप ज्यादा पैसा नहीं लगाना चाहते हैं तो एक रुपये का भी सोना यहां मिल रहा है. पेमेंट के दौरान आपको सोने की कीमत और 3 फीसदी का भुगतान करना होगा.
अगर आप पेटीएम पर 1 रुपये का सोना खरीदते हैं तो आपको 0.0001g मिलेगा. जिसपर 3 फीसदी GST जोड़कर 1.04 रुपये भुगतान करना होगा. वहीं अगर 5 हजार रुपये का गोल्ड खरीदते हैं तो आपको Paytm गोल्ड पर 0.802 ग्राम प्योर सोना मिलेगा. जिसपर 3 फीसदी GST जोड़कर आपको कुल 5150 रुपये चुकाने होंगे. जबकि 10 ग्राम सोना के लिए 3% जोड़कर आपको 63797.78 रुपये चुकाने होंगे.
जब मर्जी तब बेचें इसके जरिए 999 वाला शुद्ध सोना खरीद सकते हैं. खरीद पर कंपनी उस कीमत का सोना लॉकर में रख देती है. इसमें निवेश के बदले एक पर्चेज रसीद मिलती है. जरूरत पड़ने पर इसे आप ऑनलाइन बेच भी सकते हैं. फायदे की बात करें तो जैसे-जैसे सोने का भाव बढ़ेगा, आपका निवेश भी बढ़ता जाएगा. डिजिटल माध्यम से खरीदा गया सोना 24 कैरेट शुद्ध होता है. अगर आप इसे लॉन्ग टर्म (Long Term) के लिए रखते हैं तो बड़ा फायदा होता है.
Paytm के अलावा MMTC-PAMP अपने ग्राहकों को महज 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड ऑफर कर रहा है. MMTC-PAMP देश की एकमात्र LBMA मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनरी कंपनी है. यह ग्राहकों को सोना खरीदने, बेचने या रिडीम करने की सुविधा देता है. इससे ग्राहक 999.9 शुद्धता वाला सर्टिफाइड सोना केवल 1 रुपये में खरीद सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










