
Gold Demand Fall: इस साल सोना हुआ इतना महंगा... खरीदने से बचते रहे लोग, डिमांड में तगड़ी गिरावट
AajTak
Gold Demand Fall: सोने की कीमतों ने इस साल 2025 में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं, तो वहीं इन बढ़ती कीमतों के चलते इसकी डिमांड में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है.
सोना और चांदी का भाव इस साल 2025 में नए शिखर पर पहुंचा. बीते कुछ दिनों में इनकी कीमतों में आई भारी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) को छोड़ दें, तो लंबे समय तक ये हर रोज नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आई हैं. कीमतों में आए जोरदार इजाफे का असर भारत में सोने की डिमांड पर देखने को मिला है, जो 16% तक फिसल गई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ओर से जारी किए गए डेटा से ये खुलासा हुआ है.
तीसरी तिमाही में इतनी घटी मांग इस साल 2025 में भारत में Gold Demand तेजी से घटी है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ओर इसका डेटा शेयर किया गया है. इसमें सामने आया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की मांग मात्रा के हिसाब से 16 फीसदी घटकर 209.4 टन रह गई. डब्ल्यूजीसी ने गुरुवार को ये आंकड़ा शेयर करते हुए बताया कि डिमांड में इस गिरावट के पीछे बड़ा कारण सोने की ऊंची कीमतें (Gold Price Rise) रही हैं.
मूल्य के हिसाब से इतना हुआ इजाफा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ओर से रिपोर्ट में बताया गया कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में सोने की मांग 248.3 टन रही थी. कैलकुलेशन के हिसाब से इसमें सालाना आधार पर 38.9 टन की गिरावट आई है. अगर मूल्य के हिसाब से देखें, तो इस अवधि में बीते साल की डिमांड की वैल्यू 1,65,380 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस साल की तीसरी तिमाही में गोल्ड डिमांड घटने के बावजूद इसकी वैल्यू 2,03,240 करोड़ रुपये हो गई है. ये आंकड़ा सोने की कीमतों में आए उछाल के असर को दिखाता है.
तिमाही में कीमतें 46% उछलीं एक ओर जहां Gold Rate में तेजी आई और डिमांड घटी है. तो वहीं डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, इस दौरान निवेश मांग में मजबूती देखने को मिली है, जो मात्रा के हिसाब से 20% बढ़कर 91.6 टन हो गई. काउंसिल के भारतीय सीईओ सचिन जैन का कहना है कि यह भारतीय उपभोक्ताओं के बीच लॉन्गटर्म रिजर्व के रूप में सोने के प्रति बढ़ती स्ट्रेटजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान देश में सोने की औसत कीमत 46% बढ़कर 97,074.9 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी थी. जबकि इससे एक साल पहले की समान तिमाही में ये 66,614.10 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. ये कीमत जीएसटी से अलग हैं.
आज क्या है Gold Rate? सोने की कीमतों में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही जहां एक ओर Gold Rate झटके में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,18,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. तो चांदी 1600 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,44,402 रुपये प्रति किलो पर आ गई. हालांकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा इसमें गिरावट थमती चली गई और ये ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








