
Glocal यूनिवर्सिटी जब्त, छात्रों का क्या होगा भविष्य? खनन माफिया हाजी इकबाल पर ED एक्शन के बाद क्या बोले डीएम
AajTak
सहारनपुर के थाना मिर्जापुर में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी (Glocal University) पर ED की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि आदेश मिलते ही आगे के कदम उठाए जाएंगे. 121 एकड़ जमीन और बिल्डिंग की कीमत 4440 करोड़ है, जो कि अब्दुल वाहिद एजुकेशनल व चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम है, उसे अवैध खनन केस में ED ने कुर्क किया है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी (Glocal University) को जब्त किया जा चुका है. यह यूनिवर्सिटी 121 एकड़ में है, इसकी जमीन और बिल्डिंग की कीमत 4440 करोड़ रुपये है. यह अब्दुल वाहिद एजुकेशनल व चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर है. अवैध खनन केस के मामले में ED ने इस कुर्क किया है.
ED ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि यह ट्रस्ट पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल व उनके परिवार के द्वारा कंट्रोल व मैनेज किया जाता है. इस पूरे मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे ही हमें आदेश मिलेंगे, इस पर कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल के ऊपर खनन के जो केस चल रहे हैं, उनमें मोहम्मद इकबाल फरार है. उसके बेटे जेल में हैं. मोहम्मद इकबाल का अभी तक कुछ पता नहीं चला है कि वह किस देश में है. ED मोहम्मद इकबाल की जमीन और मकान कुर्क कर चुकी है और लगातार कार्रवाई जारी है.
पढ़ें: 4440 करोड़ की जमीन और यूनिवर्सिटी बिल्डिंग जब्त, फरार खनन माफिया इकबाल पर ED का एक्शन
मोहम्मद इकबाल की ग्लोबल यूनिवर्सिटी की 4440 करोड़ की बिल्डिंग को अटैच करने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हैं कि जो आपराधिक किस्म के लोग हैं या जिन्होंने गुंडागर्दी करके किसी प्रकार की संपत्ति अर्जित की है, उस पर कार्रवाई की जाए.
'एक-दो और केस हैं, जिनकी चल रही है सुनवाई'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











