
Gita Jayanti 2025: 1 या 2 दिसंबर, कब है गीता जयंती? जानें इस दिन का विशेष महत्व
AajTak
Gita Jayanti 2025: गीता जयंती वह दिन है जब भगवान श्री कृष्ण ने गीता ज्ञान को अर्जुन को समझाया था. ये मोक्षदा एकादशी पर देखा जा रहा है. इस वर्ष गीता जयंती 1 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान कृष्ण के साथ श्रीहरि की पूजा-अर्चना भी की जाती है.
Gita Jayanti 2025: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है क्योंकि इसी दिन कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इस दिव्य घटना की स्मृति में हर वर्ष गीता जयंती मनाई जाती है.
गीता केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पक्ष पर प्रकाश डालने वाली ऐसी शिक्षाएं हैं जो पांच हजार वर्ष पहले जितनी प्रासंगिक थीं, आज भी उतनी ही प्रभावशाली हैं. इसलिए इसकी जयंती मनाने का उद्देश्य केवल पूजा करना नहीं, बल्कि गीता के संदेशों को जीवन में उतारना है. इस बार गीता जयंती का पर्व 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा और संयोग से उसी दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा.
गीता जयंती 2025 तिथि (Gita Jayanti 2025 Tithi & Date)
गीता जयंती की एकादशी तिथि 30 नवंबर को रात 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 01 मिनट पर होगा.
गीता जयंती पूजन विधि (Gita Jayanti 2025 Pujan Vidhi)
गीता जयंती के दिन एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. उसी के साथ नई गीता की प्रति लाल या पीले कपड़े में लपेटकर रखें. इसके बाद भगवान को फल, मिठाई और पंचामृत अर्पित करें. फिर, कृष्ण मंत्र- ''वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्, देवकी परमानंदं कृष्णं वन्दे जगत्गुरुम'' का जप कर भगवान को गुरु रूप में प्रणाम करें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












