
Ghaziabad: ठेकेदार ने नहीं दिए काम के पूरे पैसे तो नाराज मजदूरों ने नदी में डुबोकर मार डाला
AajTak
गाजियाबाद में एक ठेकेदार की मजदूरों ने हिंडन नदी में डुबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसकी बाइक भी नदी में बहा दी. पुलिस ने आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि ठेकेदार मजदूरी का पूरा पैसा नहीं देता था, मजदूर इसी बात से नाराज थे.
गाजियाबाद में दिहाड़ी का पूरा पैसा न मिलने पर मजदूरों ने एक मिस्त्री ठेकेदार की हिंडन में डुबोकर हत्या कर दी. हत्या के बाद ठेकेदार की बाइक को भी हिंडन में बहा दिया. बताया जा रहा है कि मजदूर दिहाड़ी का पूरा पैसा नहीं मिलने से नाराज थे. पुलिस ने तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है. नदी से शव की तलाश की जा रही है.
दरअसल, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाला विजय नाम का शख्स मजदूरों को ठेकेदारी पर काम दिलाता था. विजय बीते 10 सितंबर को काम पर गया, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया. 11 सितंबर को विजय की पत्नी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने पहुंची और अपने पति की गुमशुदगी के साथ उसके साथ काम करने वाले शाहरुख, सलमान और शहजाद पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया.
इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद हिंडन नदी में गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक लाश बरामद नहीं हो सकी है, जबकि नदी से बाइक बरामद हो गई है.
आरोपियों ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि मृतक उनके साथ यहां लंच टाइम के दौरान नहाने के लिए आया था, जहां वह नदी में डूब गया. उन्होंने पुलिस के डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और साथ ही मृतक की बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो आरोपियों ने घटना कबूल कर ली.
पहले साथ बैठकर पी शराब, नशे में डुबोकर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, विजय की उसी के साथ काम करने वाले तीन मजदूरों ने हत्या कर दी थी. मृतक विजय आरोपी मजदूरों का ठेकेदार था. बताया जा रहा है कि वह आरोपियों की दिहाड़ी के पैसे में से कम हिस्सा देता था और दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज भी करता था. इस बात से नाराज आरोपियों ने पहले विजय के साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद उसे हिंडन नदी में डुबोकर मार दिया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












